कैम्ब्रिज आउटलुक

कैम्ब्रिज आउटलुक पत्रिका

कैम्ब्रिज शिक्षण समुदाय में होने वाले विकासों के संपर्क में रहें.

application/pdf Cambridge Outlook 13 (2702Kb)

शैक्षणिक कार्यक्रम: रूपरेखा

IGCSE विद्यार्थी का चित्र

हमारे कार्यक्रम और योग्यताएँ शिक्षार्थियों को शिक्षा, कार्य, और जीवन में उनके अगले चरण के लिए श्रेष्ठ तैयारी देते हैं.

कैम्ब्रिज 5-19 वर्ष के छात्रों को चार चरणों में अतर्राष्ट्रीय शिक्षा कार्यक्रम और योग्यताएँ प्रदान करता है: Cambridge Primary, Cambridge Secondary 1, Cambridge Secondary 2, और Cambridge Advanced. स्कूल सभी कैम्ब्रिज अवस्थाएँ पेश कर सकते हैं, या अपने शिक्षार्थियों की उम्र या स्तर के लिए अवस्था चुन सकते हैं. प्रत्येक अवस्था पिछली अवस्था में शिक्षार्थियों के विकास के आधार पर बनाया गया है.

हमारे कार्यक्रम और योग्यताएँ शिक्षार्थियों को शिक्षा, कार्य, और जीवन में उनके अगले चरण के लिए श्रेष्ठ तैयारी देते हैं, जो जीवनभर चलने वाले कौशलों का विकास करते हैं जो उन्हें निरंतर प्रतिस्पर्थी दुनिया से कदम मिलाने में सहायता करेंगे. कैम्ब्रिज की योग्यताओं कोदुनियाभर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और
नियोक्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता दी जाती है.

कैम्ब्रिज कार्यक्रम और योग्यताएँ

कैम्ब्रिज कार्यक्रम और योग्यताएँ आरेख

*आयु समूह केवल मार्गदर्शन के लिए हैं



कैम्ब्रिज शिक्षार्थी

हम कैम्ब्रिज शिक्षार्थी को कैम्ब्रिज शैक्षणिक कार्यक्रमों के दिल में रखते हैं. हमारे शैक्षणिक कार्यक्रम और योग्यताएँ कैम्ब्रिज स्कूलों और शिक्षकों को उनके शिक्षार्थियों को यह बनने के लिए तैयार करने में मदद करते हैं:

हमारे शैक्षणिक कार्यक्रम

Cambridge Primary
Cambridge Primary, आमतौर पर 5-11 वर्ष उम्र वालों के लिए, छोटे शिक्षार्थियों में अंग्रेज़ी, गणित, और विज्ञान के कौशल, ज्ञान और समझ विकसित करने के लिए स्कूलों को एक पाठ्यचर्या फ़्रेमवर्क देता है.

Cambridge Secondary 1
Cambridge Secondary 1 आमतौर पर 11-14 वर्ष उम्र वालों के लिए अंग्रेज़ी, गणित और विज्ञान में शिक्षार्थियों के कौशल और आत्मविश्वास को और विकसित करने के लिए एक फ़्रेमवर्क प्रदान करता है.

Cambridge IGCSE
Cambridge IGCSE 14-16 वर्ष उम्र वालों के लिए दुनिया की सबसे लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय योग्यता है, जो आगे के अध्ययन के लिए अच्छी तैयारी देता है.

Cambridge International AS and A Level
Cambridge International AS and A Level, 16-19 वर्ष उम्र वालों के लिए, विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए श्रेष्ठ तैयारी प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त योग्यताएँ हैं.